• February 12, 2026

अयोध्या में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा समारोह से उत्साह में हैं भारतवंशीः मुख्यमंत्री डॉ. यादव

 अयोध्या में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा समारोह से उत्साह में हैं भारतवंशीः मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पुनीत दिवस का आरंभ तुलसी मानस प्रतिष्ठान स्थित श्री सिद्ध रघुनाथ मंदिर में साफ-सफाई तथा सेवा करने के बाद पूजा-अर्चना के साथ किया। इस अवसर पर उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से भारतवंशी उत्साह में हैं। देश के साथ-साथ संपूर्ण विश्व का वातावरण राममय हो गया है।

भारत के लिए आज का दिन बहुत शुभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत के लिए आज का दिन बहुत सौभाग्य का दिन है। भगवान श्रीराम अयोध्या में भव्य और दिव्य गृह में प्रवेश कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के माध्यम से देश एक नए सांस्कृतिक अनुष्ठान की, एक नए पर्व की अंगड़ाई ले रहा है। आज के इस अवसर पर हम सब आनंद में डूबे हुए हैं पूरे देश और प्रदेश में त्यौहार का वातावरण है।

आज पूरा देश और दुनिया राममय है

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सब कामना करें कि प्रभु राम सबको सद्बुद्धि प्रदान करें। इस अवसर के माध्यम से भारत अपनी अच्छाइयों को दुनिया में प्रदर्शित करें और मानवता की सेवा में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश और आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि दुनिया के जिन-जिन देशों में भारतवंशी विराजमान हैं, उन सभी देशों में वातावरण राममय हो गया है। इंग्लैंड की संसद का दृश्य तो देखते ही बनता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर मानस प्रतिष्ठान के संयोजक रघुनंदन शर्मा तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *