ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नौ घंटे की मशक्कत के बाद हिसार में पकड़ा गया तेंदुआ

शहर के ऋषि नगर में रविवार तडक़े घुसे तेंदुए को लगभग नौ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू कर लिया गया। तेंदुए को काबू करने की सूचना के साथ ही क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। वन्य प्राणी विभाग, पुलिस व सहायक टीमों ने सुबह से ही तेंदुए की खोज में अभियान चलाया हुआ था। इस दौरान दो बार ऐसा मौका आया, जब तेंदुआ पकड़ में आते-आते रह गया।

एक बार तो उसने टीम के एक कर्मचारी पर हमला भी कर दिया। इसके बावजूद विभिन्न टीमों ने तेंदुए को छिपे हुए स्थान पर घेर लिया और अंत में तीसरे प्रयास में बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर उसे काबू कर लिया। दोपहर लगभग दो बजे रेस्कयू टीम की गाड़ी ऋषि नगर से लेकर गई।

तेंदुए के पकड़े जाने के साथ ही क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। इससे पहले क्षेत्र में तेंदुआ घुसने की सूचना से क्षेत्रवासियों में भय का माहौल था। पुलिस टीमों ने ऐहतियात के तौर पर अनाउसमेंट करवाकर लोगों से घरों में ही रहने व अपने दरवाजे बंद रखने की अपील की।

बताया जाता हैं कि रविवार तडक़े ऋषि नगर क्षेत्र में तेंदुआ की शक्ल का एक जीव देखा गया। ऋषि नगर में एक निजी शिक्षण संस्थान के पास एक महिला सविता घर के सामने सफाई कर रही थी। इसी दौरान तेंदुआ की शक्ल का एक जीव वहां से गुजरा तो एक व्यक्ति ने कहा कि बहन जी भागो शेर आया हुआ है। इस पर वह महिला दौडक़र अंदर चली गई। कुछ ही देर में यह बात पूरे क्षेत्र में फैल गई और लोगों में हडक़ंप मंच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *