• December 27, 2025

अपराध नियंत्रण में झुंझुनू प्रदेश में 13वें स्थान पर

 अपराध नियंत्रण में झुंझुनू प्रदेश में 13वें स्थान पर

महिला अपराध नियंत्रण में झुंझुनू जिले की प्रदेश में अच्छी स्थिति है। ये खुलासा गृह मंत्रालय की ओर से जारी वर्ष 2023 की आईटीएसएसओ की रिपोर्ट में हुआ है। झुंझुनू जिला प्रदेश में 13वें स्थान पर रहा है। जबकि संभाग में दूसरे स्थान पर रहा है।

इससे पहले वर्ष 2022 में झुंझुनू की स्थिति बेहद चिंताजनक थी। तब झुंझुनू जिला प्रदेश में 27 वें स्थान पर था। लेकिन वर्ष 2023 का आंकड़ा अच्छा है। वर्ष 2023 में झुंझुनू जिले में महिला अत्याचार व पॉक्सो से जुड़े 150 मामले दर्ज हुए थे। जिसमें 137 मामलों का झुंझुनू पुलिस ने निपटारा कर दिया था। यानी 90.7 प्रतिशत मामलों का निपटारा किया गया था। इनमें सबसे ज्यादा झुंझुनू कोतवाली थाने में 20 व सूरजगढ़ थाने में 19 मामले आए।

केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से प्रदेश व जिलों की रैंकिंग जारी की गई है। ये रैंकिंग ज्यादती व पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामलों में की गई पुलिस की कार्रवाई और उसके निबटारे के साथ ही पीड़ित पक्ष की संतुष्टि के आधार पर जारी की गई है। झुंझुनू पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र बिश्नोई ने बताया कि थाना में शिकायत दर्ज होने के बाद दो महीने में निस्तारण के आदेश दे रखे हैं। मुकदमे सही समय पर दर्ज कर उनका निस्तारण समय पर करने का प्रयास रहेगा। पेंडिंग मामलों पर भी फोकस करेंगे।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *