ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मणिपुर में बंकर ध्वस्त, हथियार और गोला बारूद बरामद

मणिपुर में लगातार हथियार और गोला-बारूद बरामद किए जा रहे हैं। इसी सिलसिले में मणिपुर पुलिस, मणिपुर राइफल्स, असम राइफल्स, बीएसएफ तथा भारतीय सेना द्वारा चलाए जा रहे अभियानों में दो बंकर ध्वस्त कर दिये गए तथा काफी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए।

मणिपुर पुलिस द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार राज्य के सामान्य क्षेत्र लीमाखोंग, कांग्पोकपी में दो बंकर नष्ट कर दिए गए और दो पोम्पी गन, दो 9 मिमी देशी पिस्तौल, एक देशी पिस्तौल, एक रिवॉल्वर (जापान में निर्मित), 7.62 मिमी एलएमजी के 10 गोला-बारूद, आठ गोला-बारूद 7.62 मिमी एके, तीन नंबर 36 हैंड ग्रेनेड, दो नंबर 36 हैंड ग्रेनेड डेटोनेटर, तीन यूबीजीएल जीटीजी-40 मिमी एचई एमजी-3, एक 51 मोर 3-लॉट नंबर 76 के, एक पोम्पी राउंड, एक आईईडी (वजन- 2.5 किलोग्राम) और एक देशी पिस्तौल मैगजीन कांग्पोकपी जिले के सॉन्गलुंग और के पोनलेन क्षेत्रों से बरामद किया गया। भारत-म्यांमार सीमा पर स्थित मोरेह तथा अन्य निकटवर्ती जिलों में सुरक्षा बल लगातार छापामारी अभियान चला रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *