ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

विदेशों में हिंदी भाषा का प्रसार, अमेरिका के कैलिफोर्निया के दो सरकारी स्कूलों पढ़ाने का फैसला

विदेश में हिंदी भाषा के प्रसार की ताजा कड़ी में अब अमेरिका के कैलिफोर्निया के दो सरकारी स्कूल में विश्व भाषा के रूप में पढ़ाने का फैसला लिया गया है।

भारतीय अमेरिकी समुदाय ने फ्रेमोंट में हुए इस फैसले का स्वागत किया है। यहां रहने वाले लोग अपने बच्चों को स्कूलों में हिंदी सिखाने की मांग कर रहे थे। कैलिफोर्निया के फ्रेमोंट में भारतीय अमेरिकियों की संख्या सबसे अधिक है। ऐसे में दो सरकारी स्कूलों में हिंदी को वैकल्पिक विषय के रूप में पढ़ाने के निर्णय का स्वागत किया जा रहा है।

फ्रेमोंट यूनिफाइड स्कूल डिस्ट्रिक्ट (एफयूएसडी) बोर्ड ने हिंदी की पढ़ाई के लिए पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने का फैसला लिया है। इसके लिए 17 जनवरी को 4-1 वोट से मतदान किया गया। अगस्त में शुरू होने वाले 2024-25 सत्र में हार्नर मिडिल स्कूल और इरविंगटन हाई स्कूल के पाठ्यक्रम में हिंदी को शामिल किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *