ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन नजदीकी मंदिर में जाकर भजन कीर्तन करें : निश्चल चौधरी

भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष निश्चल चौधरी ने शनिवार को जगाधरी शहर के गोपाल नगर में भाजपा युवा कार्यकर्ताओं के साथ अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सभी लोग 22 जनवरी को दिन के समय अपने नजदीकी मंदिर में जाकर प्रभु श्रीराम को नमन करते हुए भजन कीर्तन करें व शाम के समय 5-5 दीपक अवश्य जलाएं।

निश्चल चौधरी ने कार्यकर्ताओं को केन्द्र की मोदी सरकार व हरियाणा की मनोहर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराते हुए कहा कि ये सभी योजनाओं को आप लोग जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने परिवार पहचान पत्र योजना, आयुष्मान चिरायु योजना, बुढ़ापा पेंशन योजना व निशुल्क राशन वितरण योजना के विभिन्न सफल उदाहरण देते हुए उसके लाभ बताए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा में ज्यादा से ज्यादा पात्र लोगों को शामिल करें, उन तक सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे तौर पर पहुंचाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *