ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अयोध्या धाम की तरह मेरठ में भी होगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा

अयोध्या धाम में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी तो मेरठ में भी चारों ओर जय श्रीराम से वातावरण गुंजायमान हो गया है। मेरठ में भी कई मंदिरों में प्रभु श्रीराम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा होगी।

मेरठ जनपद में 22 जनवरी को अयोध्या की तर्ज पर मंदिरों में भगवान श्रीराम दरबार की स्थापना होगी। शास्त्रीनगर ए ब्लॉक स्थित शिव पार्वती मंदिर में श्रीराम दरबार की स्थापना के लिए 18 जनवरी से प्राण प्रतिष्ठा समारोह चल रहा है। मंदिर में श्रीराम दरबार के साथ ही लक्ष्मी नारायण की मूर्तियां भी स्थापित की जाएगी। माधवपुरम सेक्टर दो स्थित श्री विष्वेष्वर महादेव मंदिर में भी श्रीराम दरबार, श्रीराधाकृष्ण, मां दुर्गा व नवग्रह की स्थापना की जा रही है। 18 से 22 जनवरी तक प्राण प्रतिष्ठा समारोह चल रहा है। 23 जनवरी को मंदिर में सुंदर कांड का पाठ होगा।

सरस्वती लोक कॉलोनी में जागेश्वर धाम मंदिर में भी श्रीराम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा समारोह चल रहा है। कैंट विधायक अमित अग्रवाल की इस कॉलोनी में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए मेरठ के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सांसद राजेंद्र अग्रवाल आदि आ चुके हैं।

दिल्ली रोड केसरगंज स्थित श्री महानागेश्वर शिव मंदिर में श्रीराम दरबार, श्री हनुमान, दुर्गा मां, श्रीराधाकृष्ण की प्रतिमांए स्थापित की जा रही हैं। 20 से 22 जनवरी तक मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह चल रहा है। परतापुर में अयोध्या धाम की तर्ज पर छोटा अयोध्या धाम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। 20 से 22 जनवरी तक मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित हो रहा है। काशी से पंडित बुलाकर श्रीराम दरबार के विग्रह स्थापित किए जाएंगे।

इसके साथ ही 22 जनवरी के लिए मंदिरों को सजाने का कार्य तेज हो गया है। सदर स्थित श्री बिल्वेश्वर महादेव मंदिर, कैंट स्थित औघड़नाथ मंदिर, धर्म धर्मेश्वर मंदिर बुढ़ाना गेट, श्री सिद्धपीठ हनुमान मंदिर बुढ़ाना गेट, ज्ञानो सती माता मंदिर सूरजकुंड, बाबा मनोहर नाथ मंदिर सूरजकुंड, श्री पांडवेश्वर महादेव मंदिर हस्तिनापुर, श्री झाड़खंडी महादेव मंदिर आदि मंदिरों में रामायण पाठ, हनुमान चालीसा के पाठ किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *