ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गिरिडीह में दो वाहनों से 104 पेटी अवैध शराब जब्त, तीन गिरफ्तार

जिले की पचम्बा थाना पुलिस ने डाक पार्सल और स्कार्पियो में लोड 104 पेटी अवैध शराब जब्त किया है। इस बाबत शुक्रवार को पचम्बा थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह बताया कि गुरुवार देर रात हुई छापेमारी के दौरान जब्त दोनों गाड़ियों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपितों में बिहार के बेगूसराय के भगवानपुर थाना इलाके के राजन कुमार, बोकारो के गांधीनगर थाना इलाके के जरीडीह सूरज सोनी और चंद्रपुरा निवासी आशीष रंजन शामिल हैं। पूछताछ में तीनों ने बताया कि डाक पार्सल और स्कार्पियो में लोड शराब के सारे स्टॉक को बिहार भेजा जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *