ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

डंपर की टक्कर में लड़की की मौत, चालक गिरफ्तार

उत्तरकाशी के डुंडा में सड़क पर पैदल चल रही एक लड़की को डंपर ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। घटना गुरुवार देर रात की है। पुलिस ने डंपर के चालक सोहनलाल पुत्र सबरिया लाल निवासी ग्राम सिरकोट को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात को डुंडा के सैणी गांव के निकट बाल विकास केन्द्र के पास डंपर ने सड़क पर पैदल चल रही सैणी गांव निवासी सुजाता (22) पुत्री रघुवीर लाल को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने घायल लड़की को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र डुंडा पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने के कारण उसे हायर सेन्टर जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी रेफर किया गया। जहां उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *