ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गिरिडीह में 92 पेटी अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार

पुलिस ने शराब के अवैध कारोबार में शामिल केटरिंग के सामानों के साथ मालवाहक पिकअप वैन से 92 पेटी अवैध शराब बरामद की है। बताया गया कि बुधवार को नगर थाना इलाके में वाहन जांच के क्रम में नगर थाना प्रभारी राम नारायण चौधरी ने वैन से बड़े पैमाने पर ब्रांडेड शराब के स्टॉक को जब्त किया है। पुलिस ने केटरर संजय प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है। जब्त शराब की कीमत तीन लाख के करीब है।

गिरफ्तार संजय प्रसाद बेरमो के सुभाष नगर का रहने वाला है। हालांकि, ये अभी स्पष्ट नहीं हुआ है केटरिंग सामानों से लोड पिकअप वैन उसी का है या शराब के अवैध स्टॉक की आपूर्ति के लिए पिकप वैन का इस्तेमाल कर रहा था या फिर सामानों के आड़ में केटरर मालिक संजय प्रसाद के अवैध शराब का स्टॉक पहुंचा रहा था। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *