ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सांसद ज्योत्सना महंत का तीन दिवसीय दौरा कार्यक्रम

कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत का संसदीय क्षेत्र में तीन दिवसीय दौरा कार्यक्रम के तहत गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला व भरतपुर-सोनहत, बैकुंठपुर विधानसभा के अलावा कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगी।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्षा व कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना महंत 16 जनवरी को मरवाही विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉ. के.के. ध्रुव के निवास में शाम को आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में सम्मिलित होंगी। इसके बाद वे भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक गुलाब कमरो के ग्राम साल्ही में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होंगे । 17 जनवरी को बैकुंठपुर विधानसभा के पूर्व विधायक अंबिका सिंहदेव के निवास में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे व बैकुंठपुर से कोरबा के लिए रवाना होंगे और कोरबा में कार्यकर्ताओं से सांसद निवास में सौजन्य मुलाकात करेंगे। 18 जनवरी को कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नोनबिर्रा में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *