ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

21 जनवरी को दलपत सागर में किया जायेगा दो लाख से अधिक दीप प्रज्वलित

अयोध्या में श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व संध्या में दलपत सागर में 21 जनवरी को दीपोत्सव के आयोजन हेतु तैयारी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में कलेक्टर विजय दयाराम ने शहर के समाज सेवी संस्था, सर्व समाज प्रमुखों और शहर के प्रबुद्ध नागरिकों से आज चर्चा की। सभी समाजों और शहर के प्रबुद्ध नागरिकों ने आयोजन के संबंध में विचार रखे। इस दीपोत्सव में लगभग दो लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किया जाएगा। इसके लिए दीपों, तेल और बाती की व्यवस्था हेतु कलेक्शन सेंटर, पार्किंग व्यवस्था, ड्रेस कोड, दलपत सागर परिसर में कार्यक्रम उपरांत सफाई सहित अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई।

पूर्व में आयोजित दीपोत्सव के अनुभव के आधार पर कमी को दूर कर कार्यक्रम को सफल आयोजन हेतु सभी की सहमति ली गई। दीपों के संकलन हेतु सभी एसएलआरएम सेंटर को चिन्हाकित किया गया जहां पर नागरिक स्वेच्छा से दीप, तेल आदि दे सकते हैं। साथ ही ड्रेस कोड में पीला और ऑरेंज रंग को सभी ने सहमति दी। इस बैठक में महापौर श्रीमती सफीरा साहू, पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह, आयुक्त नगर निगम हरेश मंडावी, जिला प्रशासन के अधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी सहित गणमान्य नागरिक, मीडिया के साथीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *