ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दमदार स्टारकास्ट के साथ बन रही नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में लारा दत्ता की हुई एंट्री

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ को लेकर हर कोई उत्सुक है। यह फिल्म इसी साल रिलीज होगी। रामायण की स्टारकास्ट भी काफी सॉलिड है। भगवान श्रीराम का किरदार निभाते रणबीर कपूर नजर आएंगे और साउथ एक्ट्रेस सॉई पल्लवी माता सीता का किरदार निभाएंगी। केजीएफ स्टार यश को रावण के किरदार के लिए ऑफर मिला है। अब कैकई, हनुमान और कुंभकर्ण के रोल को लेकर अपडेट आया है।

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ फिल्म में रणबीर कपूर और साईं पल्लवी की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आएगी। कैकई का रोल एक्ट्रेस लारा दत्ता को ऑफर किया गया है। साथ ही हनुमान के किरदार के लिए सनी देओल का नाम शुरू से ही चर्चा में है। इसके अलावा सनी देओल के भाई बॉबी देओल को कुंभकर्ण का रोल ऑफर किया गया है। बाकी स्टारकास्ट को लेकर अभी भी चर्चा चल रही है।

नितेश तिवारी की बड़े बजट की फिल्म इस साल रिलीज होने की संभावना है। फिल्म की शूटिंग मार्च में शुरू होगी और मेकर्स साल के अंत तक फिल्म को रिलीज करने की कोशिश कर रहे हैं।

रणबीर कपूर इस समय एनिमल की सफलता का आनंद ले रहे हैं। इसके अलावा उनकी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र-2’ भी लाइन में है। रणबीर बेटी को भी समय देना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने कम से कम प्रोजेक्ट करने का फैसला किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *