ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भाजपा के स्वच्छता अभियान के तहत अनुराग ठाकुर ने हनुमान मंदिर में की सफाई

भारतीय जनता पार्टी के देशव्यापी स्वच्छता अभियान के तहत मंगलवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर दिल्ली के कनॉट प्लेस पहुंचे हैं। यहां उन्होंने हनुमान मंदिर परिसर की सफाई अभियान में भाग लिया।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश भर के मंदिरों को साफ करने के लिए सभी से आग्रह किया है। मैंने भी इस अभियान में भाग लिया। उन्होंंने कहा कि हमारे धार्मिक स्थलों की साफ- सफाई एवं रखरखाव से बड़ी कोई भक्ति नहीं है।

उल्लेखनीय है कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले भाजपा 14 से 22 जनवरी तक सभी राज्यों में धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चला रही है। भाजपा शीर्ष नेतृत्व सहित सभी नेता इसमें जगह जगह भाग ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *