ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज रविवार को राज्य अतिथि गृह पहुना में छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज (आदिवासी) के प्रदेश अध्यक्ष हरवंश मिरी के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधियों ने मुलाक़ात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को राजधानी रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में 28 जनवरी को आयोजित ‘‘सामाजिकजनों से मुलाकात एवं सम्मान समारोह‘‘ में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

प्रतिनिधि मण्डल ने बताया कि इस समारोह में मुख्यमंत्री एवं कंवर गौरव विष्णु देव साय को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं तथा समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामाजिकजनों को प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर युवक-युवती परिचय सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के अनेक पदाधिकारी तथा सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *