ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दुकान का ताला तोड़कर की थी चोरी, तीन गिरफ्तार

दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने के तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपितों पास से चोरी का सामान बरामद करते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।

जनपद के भगवानपुर थाना क्षेत्र के रायपुर निवासी सुशील कुमार ने बीते रोज अपनी दुकान का ताला तोड़कर चोरी होने के संबंध में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मुखबिर की मदद से चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपितों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम

राका उर्फ साका पुत्र रमेश निवासी ग्राम दौड़बसी थाना भगवानपुर, सद्दाम पुत्र इरफान निवासी ग्राम रायपुर थाना भगवानपुर व शमशेर पुत्र हमीद निवासी खेलपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार बताए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *