ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बीडीसी की बैठक में देवाल तहसील के संचालन का मामला सदन में उठा

चमोली जिले की देवाल क्षेत्र पंचायत की बैठक बुधवार को बोरागाड में आयोजित हुई। बैठक में राजस्व, लोनिवि, शिक्षा, सिंचाई, पेयजल के मुद्दों के साथ ही सात वर्ष पूर्व घोषित देवाल तहसील को संचालित करने की मांग भी जनप्रतिनिधियों ने उठाइ।

देवाल क्षेत्र पंचायत की बैठक इस बार देवाल विकास खंड मुख्यालय से दूर बोरागाड़ में की गई। बीडीसी की बैठक के लिए पहुंचे जनप्रतिनिधियों के साथ ही अधिकारियों का लिगडी गांव के ग्रामीणों ने लोगों फूलमाला और तिलक लगा कर स्वागत किया। इसकी अध्यक्षता करते हुए क्षेत्र प्रमुख डा, दर्शन दानू ने कहा कि सभी विभाग विकास कार्यों को गुणवत्ता से काम करें, जनता की समस्याओं का समाधान करें।

बैठक में प्रधान संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने ल्वाणी गांव विस्थापन इजरपाटा तोक में कर गांव को राजस्व क्षेत्र घोषित करने, सोडिग गांव का क्षतिग्रस्त रास्ते को ठीक करने, बगडीगाड, नलधूरा गांव के नीचे हो रहे अवैध खनन रोकने की मांग की। इस पर क्षेत्र पंचायत प्रमुख ने एक हफ्ते में खनन रिपोर्ट पेश करने का आदेश संबंधित अधिकारियों को दिये।

बैठक में प्रधान संगठन की ओर से बिना एनओसी के भुगतान का मामला उठाया। मुदोली, मानमती, हिमानी में स्वास्थ सेंटर खोलने, देवाल में दो 108 वाहन उपलब्ध कराने, मुदोली, पलवरा, हिमनी, नलधूरा, ऐराठा, पेयजल लाइन को ठीक करने का मुद्दा भी सदन में उठा। सदन में सभी जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर में देवाल तहसील का संचालन किये जाने की मांग भी रखी।

बैठक में प्रधान संघ अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, जेष्ठ प्रमुख संगीता देवी, कनिष्ठ हीरा सिंह, जिपेस आशा धपोला, बीड़ीओ बीएस राणा, एसडीओ कापरेटिव कैलाश कुनियाल, क्षेपंस पान सिंह गडिया, नंदाबल्लभ आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *