October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्यमंत्री से मिले प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, विभिन्न कार्यक्रमों की दी जानकारी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्हें विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी है।

मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी दी है। इसके अलावा केन्द्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को किस तरह से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है इस बारे में भी अवगत कराया। लोकसभा चुनाव की रणनीति को लेकर मीडिया विभाग के द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की भी जानकारी दी है।

मनवीर चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी का वर्ष 2023 का कार्यकाल विकास और जन हित में ऐतिहासिक निर्णय के लिए जाना जायेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और युवा सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य विकास के क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.