ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

एएनटीएफ ने अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर को किया गिरफ्तार, एक किलो से अधिक ग्राम चरस बरामद

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) उत्तराखंड का नशा की तस्करी पर प्रहार करते हुए 01 अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर को देर रात्रि गिरफ्तार किया। तस्कर से 1 किलो 534 ग्राम चरस बरामद किया गया है। अभियुक्त कई वर्षों से चरस की तस्करी में संलिप्त रहा है।

राज्य में नशे की प्रवृति की रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री के उत्तराखंड में ड्रग्स–फ्री देवभूमि अभियान के तहत ड्ग्स डीलरों के विरुद्ध कार्रवाई के के क्रम में सीओ एसटीएफ कुमाऊं सुमित पांडे और प्रभारी निरीक्षक एएनटीएफ पावन स्वरूप के नेतृत्व में ए.एन.टी.एफ टीम(एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) कल रात्रि को कार्रवाई की। इस दौरान जनपद नैनीताल के थाना खन्सयु क्षेत्रअंतर्गत 01 अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 1 किलो 534 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त पिछले कई सालों से उत्तराखंड में चरस की सप्लाई कर रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया गया कि वह यह चरस अपने गांव के ही व्यक्ति से खरीद कर हल्द्वानी काठगोदाम क्षेत्र में छात्रों को बेचने जा रहा था। टीम अभियुक्त को सिमलिया बैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। व्यक्ति के बारे में जानकारी की जा रही है।

एसएसपी एसटीएफ उत्तराखंड आयुष अग्रवाल ने बताया गया कि ए.एन.टी.एफ. की ओर से गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध थाना खन्स्यू, जनपद नैनीताल में एनडीपीएस की समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया है। कुमाऊं यूनिट की ओर से वर्ष 2023 में 27 किलो 412 ग्राम चरस, 7 किलो 915 ग्राम अफीम और 1 किलो 391 ग्राम स्मैक की बरामदगी की गई थी।

गिरफ्तार अभियुक्त –

राजेंद्र मेवाड़ी उर्फ राजू पुत्र स्वर्गीय देव सिंह मेवाड़ी निवासी ग्राम कालाआगर थाना खन्सयु जनपद नैनीताल उम्र 19 वर्ष वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ उत्तराखंड द्वारा अपने ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे, किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी ना करें, नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एसटीएफ उत्तराखंड से 0135-2656202,9412029536 पर संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *