ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बिंदापुर में घोषित बदमाश की चाकू घोंपकर हत्या

द्वारका जिला के बिंदापुर थाना इलाके में एक शख्स की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। यह वारदात प्रताप गार्डन कॉलोनी में हुई है। डीसीपी एम हर्षवर्धन ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जिसकी हत्या हुई है, वह दिल्ली पुलिस का घोषित बदमाश है। जिस पर हत्या का आरोप है, वह भी दिल्ली पुलिस का घोषित बदमाश है। पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की क्या वजह रही, इसकी अभी छानबीन की जा रही है।

जानकारी के अनुसार यह हत्या की वारदात बीती रात हुई है। किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी, तो मौके पर पीसीआर की टीम और बिंदापुर थाना की टीम तक जानकारी पहुंची। जिसे चाकू मार कर घायल किया गया था, उसे तुरंत हरी नगर के दीनदयाल उपाध्याय हॉस्पिटल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी टीम ने जांच करके आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ से पता चला कि वह भी दिल्ली पुलिस का घोषित बीसी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *