ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रोडवेज एमडी ने वैकल्पिक रूट से बसों का संचालन अनवरत रखने के दिए निर्देश

रोड़वेज के प्रबंध निदेशक नथमल डिडेल ने बसों के संचालन की लगातार मॉनिटरिंग कर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और संचालन को अनवरत रूप से जारी रखने के निर्देश दिये हैं। डिडेल ने मंगलवार को हिट एंड रन कानून के खिलाफ रोडवेजकर्मियों के विरोध को देखते सभी मुख्य प्रबंधकों से हाईवे जाम और प्रदर्शन के कारण बाधित रूट का फीडबैक लिया।

निगम की कार्यकारी निदेशक (यातायात) अनीता मीना ने बताया कि प्रदेश में जाम और प्रदर्षन की वजह से अजमेर, अलवर-राजगढ़, उदयपुर-मंगलवाड, बेगू-गोपालपुरा, डूंगरपुर-सागवाड़ा,भरतपुर-लोहागढ, राजसमंद, प्रतापगढ बस स्टैंड समेत कुछ जगह जाम के चलते बसों के संचालन में देरी का सामना करना पडा किन्तु कहीं भी निगम बस डाईवरों द्वारा किसी तरह की हडताल कर संचालन नही रोका गया है। निगम द्वारा यात्रियों की सुखद और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिये आवश्यकतानुसार वैकल्पिक रूट के माध्यम से भी बसों का संचालन किया जा रहा है। इसी प्रकार निगम की अंतराराज्यीय बसों का संचालन भी यथावत रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *