ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जॉन अब्राहम ने मुंबई के पॉश इलाके में खरीदा नया बंगला

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम फिल्मों में अपने एक्शन सीन्स को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। हर कोई उनकी पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ के बारे में जानने को उत्सुक रहता है। जॉन ने मुंबई में एक आलीशान बंगला खरीदा है। जॉन का नया घर खार के लिंकिंग रोड इलाके में है।

जॉन के बंगले का नाम निर्मल भवन है। साथ ही यह बंगला 7722 वर्ग फीट में बना है। जॉन ने यह बंगला प्रवीण नाथलाल शाह से खरीदा है। समुद्र तट के पास बने इस बंगले को खरीदने के लिए जॉन ने 4.24 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी चुकाई है। इस संपत्ति की रजिस्ट्री 27 दिसंबर को हुई थी। इस बंगले की कीमत करीब 75.07 करोड़ रुपये है। इससे पहले जॉन ने वर्ष 2009 में एक घर खरीदा था। उन्होंने यह घर यूनियन पार्क के पास पारसी परिवार से के पास एक प्लॉट खरीदा था। इसके बाद फिर से जॉन ने नया घर खरीदा है।

मुंबई के खार इलाके में बॉलीवुड अभिनेताओं और उद्योगपतियों के कई बंगले हैं। इस इलाके में प्रीति जिंटा से लेकर सलमान खान की भी प्रॉपर्टीज हैं और कई मशहूर लोग वहां रहना चाहते हैं। इस इलाके में प्रति वर्ग फुट कीमत 1 से 1.5 लाख रुपये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *