ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

राज्यपाल पटेल ने प्रदेशवासियों को दी नव वर्ष की बधाई

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने मंगलकामना की है कि नववर्ष 2024 सभी के लिए सुख, शांति, सद्भाव, समृद्धि और सफलता लेकर आये।

राज्यपाल पटेल ने रविवार को सोशल मीडिया के माध्यम से जारी अपने सन्देश में कहा है कि विकसित और आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश बनाने के लिए प्रदेशवासियों को आगे आना होगा। समृद्ध मध्यप्रदेश बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को संकल्पित होना होगा। राष्ट्र हित की सर्वोच्चता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा और ईमानदारी के साथ पालन के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य करना होगा। राज्यपाल पटेल ने नागरिकों से अपील की है कि नूतन वर्ष में जीवन के प्रत्येक क्षण को प्रदेश के विकास और वंचितों के कल्याण के लिए अर्पित करने का संकल्प ले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *