ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

हिमाचल भाजपा ने 15 प्रकोष्ठों में नियुक्त किए संयोजक और सह संयोजक

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने 15 प्रकोष्ठों के संयोजक और सह संयोजकों की नियुक्तियां कर दी हैं। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इन तैनातियों को अहम माना जा रहा है।

प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने बताया कि सहकारिता प्रकोष्ठ का संयोजक बलदेव भण्डारी, सह-संयोजक विजय ठाकुर, चंद्रभूषण नाग और नरेश शर्मा को बनाया गया है। देव समाज प्रकोष्ठ के संयोजक का जिम्मा प्रेम पंडित और सह-संयोजक का जिम्मा अभिषेक पाधा को सौंपा गया है। कानून एवं विधिक विषय विभाग का संयोजक अंशुल बंसल को नियुक्त किया गया है, जबकि सह-संयोजक पर अजय वैद्य, विक्रांत ठाकुर, राजकुमार धनोटिया और अरविन्द शर्मा की तैनाती की गई है।

पर्यटन प्रकोष्ठ का संयोजक ज्योति कपूर को बनाया गया है। व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक का जिम्मा गोविन्द ठाकुर और सह-संयोजक प्रदीप सूद, अजय जोशी, पुनीत गौतम और मदन शर्मा को बनाया है।

इसी तरह सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक पर करनैल राणा, चिकिस्तक प्रकोष्ठ (आयुष) के संयोजक पर डॉ अशोक शर्मा, चिकित्सक प्रकोष्ठ (ऐलोपैथी) के संयोजक पर डॉ जीवानंद, शोध प्रकोष्ठ के संयोजक पर के आर भारती सेवानिवृत आईएएस, चुनाव प्रकोष्ठ के संयोजक पर जगदीश चांद शर्मा सेवानिवृत आईएएस, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के संयोजक पर प्रो रविंद्र ठाकुर, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक पर ब्रिगेडियर कुशाल चंद द्रग, वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के संयोजक पर देवराज शर्मा, पंचायतीराज प्रकोष्ठ के संयोजक पर अमर ठाकुर और सीए प्रकोष्ठ के संयोजक पर शिव कुमार गर्ग को नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *