ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गांधीनगर के कमलम में 29-30 दिसंबर को होगी भाजपा की बैठक

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा अपनी व्यूह रचना के लिए कमर कस चुकी है। चुनाव में केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा तो जनता के साथ प्रत्यक्ष सम्पर्क के लिए कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इन्हीं मुद्दों पर मंथन के लिए भाजपा की दो दिवसीय बैठक 29 और 30 दिसंबर को गांधीनगर स्थित प्रदेश कार्यालय कमलम में होगी। इसमें प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

प्रदेश महामंत्री रजनीभाई पटेल ने गुरुवार को गांधीनगर कमलम में एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि देश में अगले लोकसभा चुनाव के संदर्भ में पार्टी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल की अध्यक्षता में 29 दिसंबर को कमलम में होगी, जिसमें प्रदेश संगठन मंत्री रत्नाकर, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह और राज्य के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल शामिल होंगे। बैठक सुबह 9.30 बजे शुरू होगी, जिसमें प्रदेश पदाधिकारी, जिलों के प्रमुख, प्रवक्ता, सह प्रवक्ता शामिल होंगे।

बैठक के दौरान लोकसभा चुनाव के संबंध में महत्व के मार्गदर्शन समेत केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक चर्चा की जाएगी। इसके अलावा 30 दिसंबर को प्रदेश के संयुक्त मोर्चा की बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल करेंगे। इसमें संगठन महामंत्री रत्नाकर शामिल होंगे। साथ ही विविध मोर्चा के पदाधिकारी समेत राष्ट्रीय पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को व्यापक मार्गदर्शन दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *