ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कुएं में मिला युवक का शव,जांच शुरू

छापीहेड़ा थाना क्षेत्र में ग्राम खजूरी रोड़ स्थित बालू शर्मा के कुएं में 31 वर्षीय युवक का शव मिला,जो गांव में रहकर मजदूरी करता था। पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मामले में मर्ग कायम किया है।

पुलिस के अनुसार बीती रात ग्राम खजूरी रोड़ स्थित बालू शर्मा के कुएं में नरेन्द्र(31) पुत्र सुंदरलाल सेन निवासी ग्राम मीनासेरी कानड़ का शव मिला, जो गांव में रहकर मजदूरी करता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कुएं से शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। युवक किन हालातों के चलते कुएं में गिरा, इसका वास्तविक कारण पता नहीं लग सका। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *