ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मां-बेटों साहित चार पर धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और धमकी देने के आरोप में केस दर्ज

मुरादाबाद के सदर कोतवाली क्षेत्र के मालवीय नगर निवासी व्यापारी अभिषेक सिक्का उर्फ आशू सिक्का ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में क्षेत्र के कोठीवाल नगर निवासी पूनम छाबड़ा, उसके बेटे रचित छाबड़ा व माणिक छाबड़ा और गलशहीद के गांधीनगर निवासी राजेंद्र जैन पर धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और धमकी देने के आरोप लगाया था। मामले में बुधवार को थाना कोतवाली पुलिस चारों आरोपितों के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया।

सदर कोतवाली क्षेत्र के मालवीय नगर निवासी अभिषेक सिक्का उर्फ आशू ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कोठीवाल नगर गीता ज्ञान मंदिर निवासी पूनम छाबड़ा पत्नी अनिल छाबड़ा ने कुंवर सिनेमा के पीछे खुशहालनगर में स्थित अपनी 19.8158 वर्ग मीटर की दुकान बेचने का सौदा उससे किया था। कुल 70 लाख रुपये में सौदा हुआ था। इसमें से 20 लाख रुपये आरोपी पूनम छाबड़ा और उसके दो बेटों रचित और माणिक ने ले लिए थे। शेष रकम रजिस्ट्री के समय देने की बात तय हुई थी। 9 अगस्त 2023 को इसका बाकायदा एग्रीमेंट किया गया था।

अभिषेक ने आगे बताया कि गांधी नगर निवासी राजेंद्र जैन ने पूनम छाबड़ा व उसके दोनों बेटों से कहा कि तुम दुकान की रजिस्ट्री मेरे नाम करा दो। मैं तुम्हें अभिषेक सिक्का से दुकान की ऊंची कीमत दूंगा और मार्केट के लोगों की तुम्हारे ऊपर की सारी देनदारी भी मैं दे दूंगा। इसके बाद राजेंद्र जैन ने दुकान की रजिस्ट्री अपने नाम करा ली। रजिस्ट्री का पता चलने पर अभिषेक सिक्का ने 23 सितंबर को पूनम छाबड़ा व उसके बेटों और राजेंद्र जैन से अपने बीस लाख रुपये वापस मांगे तो राजेंद्र जैन ने कहा कि मैं तुम्हारे बीस लाख दे दूंगा। उसने दो चेक भी दिए। पूनम छाबड़ा ने दस-दस लाख रुपये के चेक अभिषेक सिक्का को दिए और कहा कि यदि राजेन्द्र जैन पैसे न दे तो यह चेक बैंक में लगाकर भुगतान ले लेना। आरोप है कि इसके बाद राजेंद्र जैन ने दुकान पर बोर्ड लगाकर अपना कार्यालय खोल लिया। अभिषेक सिक्का की हवालात में बंद होने की फोटो वायरल करके भी दबाव बनाया ताकि वह सौदे से हट जाए। जिसके बाद पीड़ित ने आरोपितों के खिलाफ अधिकारियों से गुहार लगाई। जहां से एफआईआर के आदेश हुए।

एसएचओ कोतवाली ऊषा मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर महिला समेत चारों नामजद आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएगा, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *