ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पत्नी के मायके जाने से खफा पति ने उठाया खौफनाक कदम, महिला को सुनसान जगह ले जाकर दिया घटना को अंजाम

पत्नी के मायके जाने से खफा पति ने उसे वहां से घर के लिए बुलाकर रास्ते में चाकू से ताबड़तोड़ कई बार कर दिया। उसके गले पर भी चाकू चलाया। चीखपुकार सुनकर लोग दौड़े तो वो भाग खड़ा हुआ। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। वहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित पति व उसके परिजनों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

कहा कि उसकी बहन को खींचकर अपने घर ले गया और जान से मारने की नियत से गले में चाकू से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल हुई बहन को कानपुर में इलाज चल रहा है। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने कहा कि महिला के भाई की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी होगी।

एक दिन पहले ही की थी शिकायत, पुलिस ने बरती लापरवाही

इस घटना में पुलिस की भी लापरवाही सामने आई है। महिला के भाई की ओर से एक दिन पहले ही कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर प्रताड़ित करने और पिटाई करने की शिकायत की गई थी। महिला के भाई ने तहरीर में जीजा विकास पर दो लाख रुपया अतिरिक्त दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए सदर कोतवाली पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था। हलांकि उस तहरीर में अन्य ससुरालीजनों का नाम नहीं था। पुलिस ने तब इस मामले की अनदेखी की थी। शिकायत के बाद भी इस मामले का मुकदमा दर्ज नहीं किया था। अब जब वारदात हुई, तो पुलिस ने आनन-फानन में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *