ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सांसद धीरज साहू के रांची आवास पर आईटी टीम की छापेमारी

कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज साहू के रांची के रेडियम रोड स्थित आवास पर नौवें दिन भी आईटी (आयकर विभाग) की छापेमारी जारी है। आईटी की टीम रेडियम रोड स्थित आवास की जमीन खोदने की तैयारी कर रही है।

रांची स्थित आवास पर गुरुवार को भी आईटी टीम की सक्रियता बढ़ी हुई है। अधिकारी लगातार आवासीय परिसर का काफी बारीकी से जायजा ले रहे हैं। इससे पहले बुधवार को लोहरदगा, रांची और ओडिशा स्थित घर पर आईटी की टीम ने जियो सर्विलांस सिस्टम मशीन के जरिए जमीन की तलाशी ली थी।

उल्लेखनीय है कि आयकर की टीम ने गत छह दिसंबर को धीरज साहू से संबंधित कई ठिकानों पर छापेमारी कर रुपये से भरी 30 अलमारी बरामद की थी। उस दिन से नोटों की गिनती जारी है। जानकारी के अनुसार अब तक 500 करोड़ रुपये रुपये मिले हैं। नोटों के अलावा 17 किलोग्राम आभूषण भी मिले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *