ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सूने मकान से 18 लाख के आभूषण और नगदी चोरी

शहर के बनाड़ स्थित शिव विहार कॉलोनी सारण नगर में एक रात के लिए सूने छोड़े गए घर में चोरों ने सेंधमार कर 18 लाख के आभूषण, 50 हजार की नगदी के साथ महंगा फोन चुरा ले गए। घर की मालकिन अपने पीहर में रात को गई थी सुबह लौटी तब ताले टूटे मिले। इस बारे में बनाड़ थाने में केस दर्ज करवाया गया है।

बनाड़ पुलिस ने बताया कि सारण नगर दस दुकान के पीछे शिव विहार कॉलोनी में रहने वाली गुड्डी उर्फ मनीषा विश्रोई पत्नी राजेश विश्रोई की तरफ से केस दर्ज करवाया गया है। इसमें बताया कि वह रात को अपने पीहर बनाड़ विश्रोईयों की ढाणी पर बच्चों संग गई थी। इस बीच घर सूना था। सुबह नौ बजे लौटी तब ताले टूटे मिले। अंदर जाने पर पता लगा कि सारा सामान अस्त व्यस्त पड़ा होने के साथ अलमारी और अटेची के ताले भी टूटे पड़े है।

चोरों ने घर से 30 तोला सोना जिनमें सोने के दो रखड़ी सेट, दो गले के हार एक बड़ा और छोटा, सोने की अंगुठियां, चेन के साथ 10 तोला चांदी की पायेजब जोडिय़ां ले गए। उसके प्लास्टिक की थैली में रखे 50 हजार रूपए और एक महंगा फोन भी चोरी कर लिया गया। बनाड़ पुलिस को सूचना मिलने पर मौका मुआयना किया गया। फिलहाल चोरी का प्रकरण दर्ज किया गया है। अग्रिम जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *