ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नगांव में महिला ड्रग्स तस्कर के साथ दो किशोर गिरफ्तार

नगांव में एक महिला ड्रग्स तस्कर के साथ दो किशोरों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आज बताया कि नगांव शहर में गिरफ्तार महिला ड्रग्स तस्कर गुंडागर्दी कर रही थी। ड्रग्स खरीदकर पैसे नहीं दे पाने वाले दो किशोरों को सड़क पर पीट रही थी। शहर के मारवाड़ी पट्टी में हुई इस घटना को देख रही भीड़ ने महिला को दोनों नशेड़ियों के साथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में पुलिस द्वारा कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *