ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कांग्रेस की खाली होने वाली राज्यसभा की 2 सीटों पर होगा भाजपा का कब्जा

कांग्रेस गुजरात से राज्यसभा की अपनी 2 सीटें खो देगी। जबकि भाजपा को इसका फायदा होगा। आगामी अप्रैल में गुजरात से राज्यसभा की 4 सीटें खाली होने वाली है। उम्मीद है कि गुजरात विधानसभा के बजट सत्र में ही इसका चुनाव हो जाए, यानी लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को गुजरात से राज्यसभा की 2 और सीटों का तोहफा मिल सकता है। अभी गुजरात में कुल 11 राज्यसभा सीटों में भाजपा के पास 8 और कांग्रेस के पास 3 सदस्य हैं।

गुजरात विधानसभा के सचिवालय सूत्रों के अनुसार अगले साल 2024 के अप्रैल में भाजपा के राज्यसभा सांसद और केन्द्रीय मंत्री परसोत्तम रूपाला और केन्द्रीय मंत्री मनसुख मांडविया का राज्यसभा में टर्म पूरा हो जाएगा। इसके अलावा कांग्रेस से अमी याग्निक और नारणभाई राठवा का टर्म पूरा होगा। रूपाला का यह तीसरा, जबकि मांडविया का यह दूसरा टर्म चल रहा है। दोनों सदस्यों को भाजपा रिपीट करे यह फिलहाल मुमकिन नहीं लग रहा है। इस तरह संभावना है कि भाजपा गुजरात से 4 नए सदस्यों को राज्यसभा में मौका दे सकती है। कांग्रेस की इस चुनाव में जीतने की संभावना क्षीण है, क्योंकि 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा में उसके पास महज 17 सदस्य हैं, जबकि भाजपा के बाद 156 विधायक हैं। इसलिए पूरी संभावना है कि भाजपा के 4 में से 4 सदस्य राज्यसभा की दहलीज तक पहुंचेंगे। इस चुनाव के बाद कांग्रेस के एकमात्र सदस्य शक्तिसिंह गोहिल बचेंगे। इनका राज्यसभा का टर्म वर्ष 2026 में पूरा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *