ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ईडी ने दादर में साड़ी की दुकान में 15 लाख कैश किया जब्त

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दादर स्थित भरतश्रेष्ठ नामक मशहूर साड़ी दुकान में छापा मारकर 15 लाख रुपये की नकदी जब्त की है। साथ ही ईडी के अधिकारियों ने मौके पर आर्थिक अनियमितता संबंधित कागजपत्र भी जब्त किए हैं।

जानकारी के अनुसार ईडी की एक टीम ने बुधवार को दोपहर में दादर स्थित भरतश्रेष्ठ नामक मशहूर साड़ी की दुकान, दुकान मालिक मनसुख गाला के आवास और उनके सीए के आवास सहित छह ठिकानों पर छापा मारा था। इसके बाद ईडी की टीम ने मनसुख गाला से भी पूछताछ की थी। यह छापामार कार्रवाई देर रात तक अर्थात तकरीबन 12 घंटे तक लगातार चलती रही। ईडी की टीम ने उनके ठिकानों से 15 लाख रुपये की नकदी और अन्य कागजपत्र जब्त किए हैं। इस मामले में ईडी की मनसुख गाला को पूछताछ के लिए बुला सकती है।

जानकारी के अनुसार मनसुख गाला के विरुद्ध उनके भागीदार अरविंद शाह ने भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन में 2019 में धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज करवाया था। अरविंद शाह ने मनसुख गाला पर 113 करोड़ रुपये की अनियमितता करने का आरोप लगाया था। इसी मामले की छानबीन ईडी की टीम मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *