ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भारत के दुर्दांत आतंकवादी लखबीर रोडे की पाकिस्तान में मौत

भारत का मोस्ट वांटेड एवं प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान लिबरेशन फोर्स का प्रमुख लखबीर सिंह रोडे नहीं रहा। जरनैल सिंह भिंडरांवाले का सगा भतीजा रोडे पाकिस्तान में चल बसा।दो दिसंबर की रात उसकी मौत हुई है। अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार जसबीर सिंह रोडे ने आज (मंगलवार)उसकी मौत की पुष्टि की। जसबीर सिंह रोडे ने कहा है कि भाई के बेटे ने उन्हें सूचित किया है कि लखबीर की पाकिस्तान में मौत हो गई है।

हाल ही में पंजाब की सुरक्षा एजेंसियों ने खुलासा किया था कि रोडे ने करीब 70 स्लीपर सेल तैयार किए हैं। एक सेल में दो-तीन लाेगों को शामिल किया गया है। पंजाब के मोगा में राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी ने आतंकी लखबीर रोडे की करीब 43 कनाल जमीन को भी सील किया था। हालांकि लखबीर सिंह रोडे की मौत की खबर कुछ महीने पहले भी आई थी। तब उसने सोशल मीडिया में पोस्ट डालकर जिंदा होने का दावा किया था।

भारत सरकार ने लखबीर सिंह रोडे को यूएपीए के तहत आतंकी घोषित किया था। इसके बाद वह पाकिस्तान भाग गया था। 2021 में पंजाब के लुधियाना कोर्ट में हुए ब्लास्ट में भी आतंकी लखबीर सिंह रोडे का नाम सामने आया था। 1985 में एयर इंडिया पर हुई बमबारी का भी आरोपित आतंकी रोडे ही था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *