ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

खेत से घर आ रहे शराब ठेकेदार की गोलियां मारकर हत्या, दो दोस्त घायल

सदर थाना क्षेत्र के गांव खरड़ अलीपुर में शुक्रवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने शराब ठेकेदार विकास केसी की हत्या कर दी। बदमाशों ने विकास पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई, जिससे उसे संभलने या बचने का मौका नहीं मिला और वहीं पर मौत हो गई जबकि वारदात में उसके दो अन्य साथी घायल हो गए। दोनों घायल हिसार के निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस इस मामले को गैंगवार से जोड़कर जांच कर रही है।

पुलिस को दी शिकायत में शराब ठेकेदार विकास के परिजनों ने इस हत्या के पीछे पानू गैंग पर शक जाहिए किया है। बताया जा रहा है कि खरड़ अलीपुर गांव निवासी लगभग 34 वर्षीय विकास शराब ठेकेदारी का काम करता था। शुक्रवार शाम वह अपने दोस्त 20 वर्षीय सोनू व 21 वर्षीय अजय के साथ कार में सवार होकर खेत में गया था। तीनों देर शाम घर की ओर लौट रहे थे। जब सोनू अपनी कार लेकर घर के पास पहुंचा तो दो बाइकों पर सवार पांच से छह युवक आए और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इन लोगों ने सोनू की कार के पास पहुंचकर ताबडतोड़ फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से विकास की मौके पर ही मौत हो गई। यह देख उसके दोस्त भागने लगे तो हमलावरों ने उन पर भी गोलियां चलाई। सोनू के पेट और अजय के हाथ में गोली लगी है। फायरिंग के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

गोलीबारी से सहमे ग्रामीण तीनों को हिसार के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने विकास को मृत घोषित कर दिया जबकि सोनू व अजय का उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि विकास के सिर में पांच से छह गोलिया लगी, जिससे उसकी मौत हो गई।

सदर थाना प्रभारी सुरेश कुमार का कहना है कि इस मामले में पुलिस अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि परिजनों की शिकायत व केस दर्ज होने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *