ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कार्तिक पूर्णिमा पर स्वर्ण रेखा सहित अन्य नदियों में लगी लोगों की भीड़

रांची में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर स्वर्ण रेखा नदी सहित अन्य नदियों में सोमवार अहले सुबह से ही लोगों की भीड़ लगी है। सुबह से ही महिलाएं, पुरुष और बच्चे स्वर्ण रेखा नदी पहुंचकर स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान भुवन भास्कर को अर्घ्य दिया।

इसके अलावा कई लोग परिवार के साथ वहीं पर भगवान सत्यनारायण की कथा सुनते देखे गए। साथ ही कई लोग स्वर्ण रेखा नदी में स्नान-दान और पूजा-अर्चना भी कर रहे थे।

बताया गया कि बहुत पहले से स्वर्णरेखा नदी में कार्तिक पूर्णिमा में मेला लगता है। इस मेले में कोकर, नामकुम, चुटिया, डोरंडा, जगरन्नाथपुर, नगड़ी, बेड़ो, रामपुर, बुंडू, तमाड़, खूंटी, सिल्ली, ओरमांझी सहित कई इलाकों से श्रद्धालु पहुंचते है।

पंडित राजेन्द्र पांडेय ने सोमवार को बताया कि हिंदू धर्म में व्रत, त्योहार और स्नान का विशेष महत्व है। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा और सरोवर में स्नान कर पुण्य प्राप्ति के लिए लोग गंगा घाटों पर पहुंचते हैं। कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान के साथ दीप दान का विशेष महत्व होता है।

कार्तिक पूर्णिमा को लेकर नदी और मंदिर के आसपास मेला लगा था। मेला में चाट, फुचका के ठेले, गन्ना, बच्चों के खिलौने, पूजन सामग्री की दर्जनों दुकानें लगी थीं। पूजन सामग्री की दुकानों में महिलाओं और चाट-फुचका की दुकानों में युवक-युवतियां और बच्चों की भीड़ लगी थी। इस दौरान पुलिस टीम भी तैनात दिखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *