• December 28, 2025

भाजपा मंडल की बैठक में पार्टी अभियानों की हुई समीक्षा

 भाजपा मंडल की बैठक में पार्टी अभियानों की हुई समीक्षा

भाजपा नई टिहरी मंडल की विशेष बैठक जिला भाजपा कार्यालय में हुई। इसमें बतौर मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मेहरबान सिंह रावत ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। इसलिए पार्टी के वर्चस्व को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने का काम किया जाना चाहिए। इसके लिए सभी पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को जमीन से जुड़कर काम करने की जरूरत है।

नई टिहरी मंडल अध्यक्ष गोपी राम चमोली की अध्यक्षता और मंडल प्रभारी कृष्णा कोठारी की मौजूदगी में नई टिहरी मंडल की बैठक में उन्होंने मुख्य वक्ता मेहरबान सिंह रावत का बुके देकर स्वागत किया। बैठक में बूथ सशक्तिकरण अभियान की गहन समीक्षा की गई। विकसित भारत संकल्प यात्रा और मन की बात कार्यक्रमों को लेकर गहन चर्चा और समीक्षा कर कार्यक्रमों को तेजी से आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष गोपी राम चमोली ने कहा कि नई टिहरी मंडल में पार्टी के कार्यक्रमों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम तत्परता से किया जा रहा है। पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाकर इसका लाभ दिलाने का काम कर रहे हैं।

चुनाव के लिए माहौल भाजपामय बनाने का काम पर भी पूरा फोकस किया जा रहा है। जिसके लिए जनता के साथ मिलकर काम करने की अपील भाजपा के हर पदाधिकारी व कार्यकर्ता से की जा रही है।

बैठक में जयेंद्र पंवार, विजय कठैत, भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष तौफीक अहमद, असगर अली राधेश्याम रतूड़ी, गब्बर लाल, हीरा सिंह, जिपंस विमला खड़का सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *