ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बीएसएफ ने पाकिस्तानी ड्रोन पकड़ा, हथियार व हेरोइन बरामद

पाकिस्तान ने एक बार फिर से भारतीय सीमा में ड्रोन घुसपैठ करके हेरोइन व हथियार गिराए हैं। बीएसएफ ने फायरिंग के बाद पाकिस्तानी ड्रोन को कब्जे में ले लिया है।

बीएसएफ प्रवक्ता के अनुसार आधी रात के बाद पाकिस्तान की तरफ से एक ड्रोन की घुसपैठ हुई। ड्रोन की आवाज सुनते ही बीएसएफ ने फायरिंग करके ड्रोन को ढेर कर दिया। रविवार को अल सुबह अमृतसर के सीमावर्ती गांव चक्क अल्ला बक्श में सर्च आप्रेशन चलाया गया। सर्च के दौरान बीएसएफ ने पाकिस्तानी ड्रोन बरामद कर लिया। बीएसएफ को सर्च के दौरान एक पिस्टल, दो मैगजीन, बीस जिंदा कारतूस तथा पांच किलो 240 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। बीएसएफ ने ड्रोन, हथियार तथा हेरोइन को जांच के एफएसएल को भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *