• December 28, 2025

छत्तीसगढ़ में दो दिन बाद पड़ेगी कड़ाके की ठंड

 छत्तीसगढ़ में दो दिन बाद पड़ेगी कड़ाके की ठंड

छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में और भी कड़ाके की ठंड बढ़ सकती है। इसके साथ ही घना कोहरा भी छत्तीसगढ़ में अपना कहर बरपा सकता है।छत्तीसगढ़ में तीन दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार 24 नवंबर से तापमान में गिरावट आएगी। छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।

मौसम विभाग ने दिवाली के बाद से ठंड शुरू होने की उम्मीद जताई थी, लेकिन बदलते सिस्टम की वजह से ऐसा नहीं हुआ। नवंबर भी लगभग बीतने वाला है। लेकिन अब भी देर शाम और तड़के सुबह ही ठंड पड़ रही है।प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 34.6 डिग्री तिल्दा तथा सबसे कम तापमान 17.6 डिग्री नारायणपुर में दर्ज किया गया। पेण्ड्रा में 30, सोनहत में10 मिमी तथा कुछ और स्थानों पर इससे कम वर्षा दर्ज की गई।बुधवार सुबह सरगुजा के कई इलाके कोहरे के चादर में लिपटे नजर आए।

मौसम विभाग के अनुसार बताया जा रहा है कि आने वाली दिनों में 24 नवंबर से तापमान में गिरावट आएगी, इसके बाद से बर्फानी ठंड का अहसास शुरू हो जाएगा। ठंड के चलते रायपुर के विभिन्न क्षेत्रों में इन दिनों गर्म कपड़ों के स्टाल सज गए है। गर्म कपड़ों पर उपभोक्ताओं को 20 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *