ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

प्रधानमंत्री सिलक्यारा टनल में फंसे श्रमिकों के लिए चिंतित, तीसरी बार की मुख्यमंत्री से बात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सिल्क्यारा के पास टनल में फंसे श्रमिकों को लेकर चिंतित हैं। उनका कार्यालय भी बचाव अभियान पर नजर रख रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रधानमंत्री तीन बार बातचीत कर राहत और बचाव कार्य की प्रगति की जानकारी ले चुके हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि केंद्र सरकार आवश्यक बचाव उपकरण और संसाधन उपलब्ध करा रही। केंद्रीय और राज्य की एजेंसियों के परस्पर समन्वय से श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा। इस वक्त टनल में फंसे श्रमिकों का मनोबल बनाए रखने की जरूरत है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को बताया कि एजेंसियां परस्पर समन्वय और तत्परता से विशेषज्ञों की राय लेकर राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। टनल में श्रमिक सुरक्षित हैं। उन्हें ऑक्सीजन, पौष्टिक भोजन और पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। वह स्थलीय निरीक्षण कर चुके हैं। राहत और बचाव अभियान पर उनकी नजर है। मेडिकल टीम भी टनल के पास तैनात है। श्रमिकों को जल्द बाहर निकालने की पूरी कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *