ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भाजपा जिलाध्यक्ष ने की बूथ सशक्तिकरण अभियान की समीक्षा

भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित जिला बैठक ने जिला अध्यक्ष भाजपा संदीप गोयल ने भाजपा संगठन द्वारा चल रहे बूथ सशक्तिकरण अभियान कार्य की समीक्षा करते हुए सभी जिला व मंडल पदाधिकारियों से अति शीघ्र इस अभियान के निमित्त कार्य पूरा करने का आवाहन किया। साथ ही आगामी कार्यक्रमों को लेकर रूपरेखा बनाई गई।

संदीप गोयल ने बताया की 23 नवंबर से 26 जनवरी 2024 तक विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम होना सुनिश्चित हुआ है। जिसके माध्यम से प्रमुख जन लाभार्थी योजनाओं के संतृप्तीकरण हेतु लंक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध से सक्रिय जन भागीदारी के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान के रूप में विकसित भारत संकल्प यात्रा होगी, जो की सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में स्थान पर जाएगी। विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाजपा के सभी पदाधिकारी जुड़कर इस यात्रा को सफल बनाएंगे। इस बैठक का संचालन जिला महामंत्री आशु चौधरी ने किया।

इस अवसर जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी, जितेंद्र चौधरी, निर्मल सिंह, मोहित वर्मा, नेत्रपाल चौहान,रजनी वर्मा, अमरीश सैनी, नकली राम सैनी, सचिन शर्मा, सचिन निषीद, मनोज शर्मा, गौरव पुंडीर, विक्रम भुल्लर, डॉ प्रदीप कुमार, संजय कुमार, मनीष कुमार, एजाज हसन, हीरा सिंह बिष्ट, कमल प्रधान, राजवीर कलानिया, दीपांशु शर्मा, कमल किशोर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *