ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

आयरन लेडी की जयंती पर गोष्ठी का आयोजन

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर बहादराबाद स्थित कार्यालय पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष लक्ष्य चौहान के नेतृत्व में गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष लक्ष्य चौहान ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को आयरन लेडी के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने देश की तरक्की और खुशहाली के लिए बहुत कार्य किया। देश विदेश में सभी राजनेता उनकी कार्यशैली से प्रभावित थे। पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देकर उन्होंने उसके दो टुकड़े कर दिए। वह एक दृढ़ निश्चय व्यक्तित्व की राजनेता थीं। उनका सम्मान पूरी दुनिया में होता है। देश के लिए उन्होंने अपने प्राणों का बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता इंदिरा गांधी के बताए रास्ते पर चल कर कांग्रेस की नीतियों को घर घर पहुंचा रहा है।

इस अवसर पर सुमित कुमार, शुभम कश्यप, अभी चौधरी, अभिकल सिंह, अश्वनी सिंह, रजत सैनी, आनंद, हिमेश, अभिमन्यु, इरशाद, हनीफ आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *