ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य से पूर्व सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने विभिन्न घाटों पर तैयारियों का लिया जायजा

अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने रविवार को अस्ताचलागामी सूर्य को अर्घ्य दिए जाने से पहले अररिया के परमान नदी के किनारे बने छठ घाट का बोट से निरीक्षण किया।

त्रिशुलिया घाट सहित अन्य घाटों का जायजा लेते हुए प्रशासन की ओर से छठव्रतियों के लिए किए गए इंतजाम का निरीक्षण किया।

अररिया भाजपा सांसद ने जिला प्रशासन की ओर से छठ को लेकर किए गए घाटों की तैयारी भी संतुष्टि जाहिर की।उन्होंने सद्भाव के साथ हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में छठ मनाने की अपील की।उन्होंने कहा कि यह पर्व प्रकृति प्रदत्त है और अब न केवल बिहार,उत्तरप्रदेश जैसे हिन्दी पट्टी राज्यों में ही मनाया जाता है,बल्कि भारत के सभी राजद सहित विश्वव्यापी जो चुका है।

उन्होंने कहा कि छठ सामाजिक समरसता का अनोखा मिसाल वाला पर्व है।जहां अमीर गरीब,ऊंच नीच सभी भेदभाव को मिटाकर लोग घाट पर जमा होकर एक साथ भगवान सूर्य की अराधना करते हैं।उन्होंने छठ को लेकर सभी छतव्रतियों को शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *