ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

महर्षि दधीचि सेवा ट्रस्ट ने आयोजित किया दीपावली प्रीति सम्मेलन

महर्षि दधीचि सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में दीपावली के अवसर पर स्नेह मिलन का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता की सुप्रसिद्ध समाजसेवी बुधमल बेहड़ ने तथा विशिष्ट अतिथि थे कोलकाता नगर निगम के पार्षद विजय कुमार ओझा एवं मुख्य वक्ता थे रमेश कुमार रतावा। ट्रस्ट अध्यक्ष प्रदीप सूंटवाल ने समाज बंधुओं को ज्योति पर्व की शुभकामना दी।

पार्षद विजय ओझा ने बताया कि यह पर्व हमारी सांस्कृतिक धरोहर है तथा समय-समय पर ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता और संगठन को मजबूत करते हैं। मुख्य वक्ता रमेश कुमार रतावा ने कहा कि बदलते परिवेश में शिक्षा के प्रचार और संस्कार के साथ नयी पीढ़ी को हर क्षेत्र के लिए हर संभव प्रयास करने चाहिए। अध्यक्ष बुधमल बेहड़ ने उपस्थित लोगों को दीपावली की शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर बच्चों द्वारा नृत्य की मनोहारी प्रस्तुति दी गई। बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए गये। मंत्री नारायण दास आसोपा ने लक्ष्मी पूजन के महत्व पर प्रकाश डाला। सभा का संचालन प्रख्यात साहित्यकार बंशीधर शर्मा ने किया। इस अवसर पर रामायण पर आधारित ज्ञान प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं और बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। समारोह को सफल बनाने में सीताराम तिवारी, विजय कुमार रतावा, मालचंद बेहड़, आशाराम काकड़ा, कमल आसोपा, देवकीनंदन शर्मा, बालकृष्ण ओझा, सुरेन्द्र जोशी एवं कन्हैयालाल रतावा प्रभृति अनेक कार्यकर्ता सक्रिय थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *