ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल ने सीएम भगवंत मान को भेजा कानूनी नोटिस

एसवाईएल समेत पंजाब के ज्वलंत मुद्दों पर खुली बहस के दौरान पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल पर गंभीर आरोप लगाने के बाद शुक्रवार को अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लीगल नोटिस भेजा है। सुखबीर बादल ने इससे पहले मुख्यमंत्री को एक सप्ताह के भीतर अपना बयान वापस लेने के लिए कहा था।

यह नोटिस लुधियाना में 2 नवंबर को ‘मैं पंजाब बोलदा हां’ नामक खुली बहस के दौरान मुख्यमंत्री की ओर से बादल परिवार के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर भेजा गया है। इस डिबेट में भगवंत मान ने अकाली दल के साथ-साथ कांग्रेस पर भी सवाल उठाए थे। सुखबीर ने कहा कि खुली बहस में भगवंत मान ने मंच से सबके सामने कहा कि बादल परिवार का बालासर में फार्म है और बादल परिवार के खेतों के लिए एक नहर निकाली गई। नोटिस में सुखबीर ने कहा है कि जो नहर निकाली गई, उसका काम 1955 में शुरू हुआ था। उस समय तो हरियाणा बना ही नहीं था।

भगवंत मान ने झूठे आरोप लगाकर उनके परिवार की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई है। वह इसके लिए 5 दिनों के अंदर सबके सामने माफी मांगें। अगर मान ने 5 दिनों में सावर्जनिक माफी नहीं मांगी तो वह उनके खिलाफ अपराधिक केस करेंगे। नोटिस जारी करने से पहले अकाली दल के बारे में कहे गए शब्दों पर पार्टी के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को माफी मांगने के लिए कहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *