ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

प्राइम वीडियो की हॉरर सीरीज ‘द विलेज’ का ट्रेलर रिलीज

प्राइम वीडियो ने शुक्रवार को अपनी हॉरर सीरीज ‘द विलेज’ के बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज कर दिया गया। एक्शन से भरपूर इसकी कहानी अश्विन श्रीवत्संगम, विवेक रंगाचारी और शमिक दासगुप्ता के इसी नाम वाले हॉरर उपन्यास से प्रेरित है, जिसमें डरावनी घटनाओं का सजीव चित्रण किया गया है।

बुनियादी तौर पर इस उपन्यास को याली ड्रीम वर्क्स ने प्रकाशित किया था। तेज रफ्तार वाली यह हॉरर सीरीज दर्शकों को तमिलनाडु के अंदरूनी उजाड़ इलाकों में बसे कत्तियाल गांव ले जाती है, जहां गौतम और उनके परिवार का सामना एक ऐसे भयानक जीव से होता है, जिसकी उन्होंने अपने दुःस्वप्न में भी कल्पना नहीं की थी।

स्टूडियो शक्ति के प्रोडक्शन ‘द विलेज’ सीरीज का निर्माण बीएस राधाकृष्णन ने किया है। मिलिंद राऊ ने इसे धीरज वैद्य और दीप्ति गोविंदराजन के साथ मिलकर लिखा व रचा है। लोकप्रिय तमिल एक्टर आर्य इस सीरीज में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, साथ ही इसमें दिव्या पिल्लई, आझिया, आडुकलम नरेन, जॉर्ज मायन, पीएन सनी, मुथुकुमार के, कलैरानी एसएस, जॉन कोक्केन, पूजा, वी. जयप्रकाश, अर्जुन चिदंबरम और थलैवासल विजय जैसे वर्सेटाइल कलाकार शामिल हैं। यह सीरीज प्राइम वीडियो पर तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में डब करके तथा अंग्रेजी में सबटाइटल्स के साथ प्रीमियर के लिए तैयार है।

सीरीज ‘द विलेज’ का ट्रेलर तीन लोगों के एक ऐसे परिवार से दर्शकों का परिचय करवाता है, जो सड़क मार्ग से यात्रा पर निकलने वाले हैं। हालांकि, उनका सारा उत्साह और रोमांच जल्द ही काफूर हो जाता है, क्योंकि एक दिल दहलाने वाले मोंटाज से गुजर कर वे उस भयानक गांव में दाखिल हो जाते हैं, जहां किसी भी पल मौत हो सकती है। गौतम की भूमिका निभाने वाले आर्य, वहां मौजूद म्यूटेंट्स के द्वारा बंदी बना ली गई अपनी पत्नी और बेटी को बचाने की कोशिश में तीन स्थानीय लोगों से हाथ मिलाते हैं। इसके बाद ट्रेलर डरावनी दिशा में मुड़ जाता है, जहां लालची प्राणियों का एक समूह गांव में बहुत पहले बिसरा दी गई किसी चीज को फिर से हासिल करने में जुटा दिखता है। खौफ और कंपकंपी के माहौल से भरी यह कहानी, दर्शकों को भयावह जंगल, होश उड़ा देने वाली सुरंगों और एक उजाड़ गांव से गुजारते हुए सिहरन पैदा कर देने वाले सफर पर ले जाती है। क्या गौतम अपने परिवार को बचा पाएंगे और उस डरावने गांव से जीवित बच निकलेंगे? दिल की धड़कनें बढ़ाने वाला, रोंगटे खड़े कर देने वाला यह ट्रेलर न सिर्फ दर्शकों को मारे डर के अपने नाखून चबाने पर मजबूर कर देता है, बल्कि सीरीज के प्राइम वीडियो पर 24 नवंबर को होने जा रहे लॉन्च को लेकर उनकी उत्सुकता भी बढ़ाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *