ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पूर्व मंत्री गोवर्धन नायक के निधन से झारखंड राजद में शोक की लहर

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और राजद के वरिष्ठ नेता गोवर्धन नायक के आकस्मिक निधन से झारखंड राजद में शोक की लहर है।

राज्य के मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि एक मिलनसार जुझारू एवं आदिवासी नेता को हमलोगों ने खो दिया, जिसकी भरपाई संभव नहीं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और दुखी परिवार को दुख सहने की शक्ति दे।

राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने कहा कि इनका निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि राजद ने एक वरिष्ठ नेता खो दिया जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और इस दुखद क्षण में उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति दें।

गोवर्धन नायक के असमय निधन से राजद के प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इनके निधन से राजद परिवार काफी मर्माहत और दुखी है ।ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और दुखी परिवार को दुख सहने की शक्ति दे।

उनके निधन पर राजद के नेता और पूर्व मंत्री सुरेश पासवान,राधाकृष्ण किशोर,पूर्व सांसद घुरन राम, पूर्व प्रत्याशी सुभाष यादव, पार्टी उपाध्यक्ष कल्पना देवी,श्यामदास सिंह,लक्ष्मण यादव,युवा अध्यक्ष रंजन यादव,मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार, डॉ अरुण देव यादव सहित अन्य नेताओं ने शोक जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *