ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

वाराणसी में रिंगरोड पर तेज रफ्तार बुलेट ट्रक से टकराई, दो की मौत

लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र के गोइठंहा रिंग रोड पर शुक्रवार को ट्रक की चपेट में आने से बुलेट सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाते ही क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे में मृत महिला और पुरुष की शिनाख्त के लिए पुलिस टीम जुटी रही।

क्षेत्रीय लोगों के अनुसार बिना नंबर प्लेट की नई बुलेट पर सवार होकर एक युवक और युवती संदहा की तरफ से हरहुआ की तरफ रांग साइड से आ रहे थे। हरहुआ रिंग रोड की ओर से आ रही ट्रक की चपेट में बुलेट सवार आ गए। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से जख्मी युवती को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुलेट के चेचिस नम्बर के आधार पर पुलिस दोनों के पहचान के लिए जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *