• February 14, 2026

बगीचे में युवक का जला शव मिला,पुलिस छानबीन में जुटी

 बगीचे में युवक का जला शव मिला,पुलिस छानबीन में जुटी

चौबेपुर थाना क्षेत्र के चिरईगांव स्थित एक बगीचे में शुक्रवार को 28 वर्षीय एक युवक का जला शव मिला। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव का शिनाख्त होते ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशंका जताई जा रही हैं कि युवक की जलाकर हत्या की गई है। युवक का शव झुलस गया था। मृत युवक की शिनाख्त सिकंदर राम पुत्र बाबूलाल उर्फ कल्लू के रूप में हुई।

चिरईगांव स्थित एक बगीचे में सुबह युवक का झुलसा शव देख वहां भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर थाना प्रभारी, चिरईगांव चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। फिलहाल घटना का कारण ज्ञात नही हो पाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *