ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सबसे ज्यादा 519 प्रत्याशी जयपुर संभाग में

राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों पर 1875 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सबसे ज्यादा 519 प्रत्याशी जयपुर संभाग में हैं। यहां 50 सीटें हैं। सबसे कम कोटा संभाग की 17 सीटों पर 128 प्रत्याशी हैं। प्रदेशभर से 3432 नामांकन फॉर्म भरे गए थे। इनमें से 490 नॉमिनेशन फॉर्म वापस ले लिए गए। वहीं, 396 नामांकन कैंसिल हुए। प्रदेश में कुल 2365 प्रत्याशियों ने फॉर्म भरे थे। इनमें कई अभ्यर्थियों ने एक से अधिक नामांकन फॉर्म जमा किए थे। कई अभ्यर्थियों ने दो से तीन फॉर्म तक भरे थे।

जयपुर संभाग में पांच जिलों की 50 सीटों पर 519 प्रत्याशी है। जयपुर जिले की 19 सीट पर 199 प्रत्याशी, अलवर जिले की 11 सीट पर 113 प्रत्याशी, सीकर जिले की आठ सीट पर 93 प्रत्याशी, झुंझुनूं जिले की सात सीट पर 71 प्रत्याशी, दौसा जिले की पांच सीट पर पर 43 प्रत्याशी है।

जोधपुर संभाग के छह जिलों की 33 सीटों पर 277 प्रत्याशी, जोधपुर जिले की 10 सीट पर 82 प्रत्याशी, जालोर जिले की पांच सीट पर 44 प्रत्याशी, पाली जिले की छह सीट पर 53 प्रत्याशी, बाड़मेर जिले की सात सीट पर 62 प्रत्याशी, जैसलमेर जिले की दो सीट पर 15 प्रत्याशी, सिरोही जिले की तीन सीट पर 21 प्रत्याशी है।

उदयपुर संभाग की चार जिलों की 28 सीटों पर 241 प्रत्याशी है। उदयपुर जिले की आठ सीट पर 73 प्रत्याशी, राजसमंद जिले की चार सीट पर 32 प्रत्याशी, डूंगरपुर जिले की चार सीट पर 35 प्रत्याशी, बांसवाड़ा जिले की पांच सीट पर 40 प्रत्याशी, चित्तौड़गढ़ जिले की पांच सीट पर 47 प्रत्याशी, प्रतापगढ़ जिले की दो सीट पर 14 प्रत्याशी है।

अजमेर संभाग की चार जिलों की 29 सीटों पर 267 प्रत्याशी है। अजमेर जिले की आठ सीट पर 88 प्रत्याशी, नागौर जिले की 10 सीट पर 81 प्रत्याशी, भीलवाड़ा जिले की सात सीट पर 61 प्रत्याशी, टोंक जिले की सात सीट पर 37 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है।

बीकानेर संभाग के चार जिलों की 24 सीटों पर 255 प्रत्याशी है। बीकानेर जिले की सात सीट पर 76, श्रीगंगानगर जिले की छह सीट पर 72, हनुमानगढ़ जिले की पांच सीट पर 51, चूरू जिले की छह सीट पर 56 उम्मीदवार आमने सामने हैं।

भरतपुर संभाग के चार जिलों की 19 सीटों पर 188 प्रत्याशी है। भरतपुर जिले की सात सीट पर 73, धौलपुर जिले की चार सीट पर 37, सवाई माधोपुर जिले की चार सीट पर 42, करौली जिले की चार सीट पर 36 प्रत्याशी मैदान में है।

इसी तरह कोटा संभाग के चार जिलों की 17 सीटों पर 128 प्रत्याशी चुनावी मैदान में डटे हैं। इनमें कोटा जिले की छह सीट पर 41, बूंदी जिले की तीन सीट पर 26, बारां जिले की चार सीट पर 38 और झालावाड़ जिले की चार सीट पर 23 प्रत्याशी मैदान में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *